बीजेपी की लहर से कार्यकर्ता खुश,नेता रहे गायब , बिलासपुर बीजेपी का हाल,लगता है ,जिला अध्यक्ष ने जश्न में शामिल होने नेताओं को सूचना नही दी।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव सहित गोवा, उत्तराखंड एवं मणिपुर के चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर पहुॅचकर जश्न मनाया, एक दुसरे को बधाई दी ढोल आतिशबाजी के साथ मिठाईयां बांटकर एक दूसरे का मुॅह मीठा कराया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभ प्राप्त हो रहा है, जिन-जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारे है वहॉ सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्य को धरातल पर लाकर आमजनों तक पहुॅचाई गई लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को स्वीकार करते हुए पुनः इन चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। कुमावत ने कहा कि देश की जनता जातिवादी राजनीति से उपर उठकर देश एवं राज्य की जनता विकास कार्यो के प्रति विश्वास व्यक्त कर अपना जनादेश दे दिया है।

इसी कड़ी में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड, गोवा, मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभ प्राप्त हो रहा है तथा विकास कार्यो की स्वीकारोक्ती के चलते केन्द्र सरकार की नीतियों को लोगों ने पसंद कर रही है तथा मोदी जी एवं भाजपा पर विश्वास किया है इसलिए इन प्रदेशों की जनता ने पुनः भाजपा प्रचण्ड मतों से जीत दिलाई है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जयश्री चौकसे, सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *