बिलासपुर- कलेक्टर कोरबा रानू साहू के खिलाफ राजस्व मंत्री की नाराजगी दूर नही हों रही ,मंत्री के मुताबिक कलेक्टर की कार्यशैली से जनता दुखी है लोगो मुझे शिकायत करते है तो मुझे बोलना पड़ता है , कलेक्टर जंहा भी रही लोग उनकी कार्यशैली से परिचित है ,मैंने मुख्यमंत्री से और अधिकारियों से इस मामले को बता दिया है। सरकार कांग्रेस की है लेकिन बेलगाम नौकशाहो पर लगाम लगाना पड़ेगा , एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्व कलेक्टर पी दयानंद की पूर्व मंत्री द्वारा कोई शिकायत नही किये जाने पर कहा कि अमर अग्रवाल की कोई मजबूरी रही होगी इसलिए उन्होंने उनके बारे में कुछ नही किया लेकिन मेरी कोई मजबूरी नही है , जनता के काम के लिए हमको अधिकारियों से काम लेना पड़ता हैऔर हम वो करते है। कार्यशैली राजस्व मंत्री और जिल्रे के प्रभारी मंत्री चरणदास महन्त ने कहा कि राज्य सभा का फैसला आलाकमान प्रदेश के सीनियर लीडर और मुख्यमंत्री से सलाह करके करते है , वैसे भी चरणदास महंत सीनियर पार्टी लीडर है केंद्र में मंत्री रहे है ,राज्य में मंत्री रहे है प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं हाईकमान भी मेरे ख्याल से उनको राज्य सभा मे जाने से मना नही करेगा, सरकार के काम काज को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना जैसे विपरीत परिस्थिति में सरकार बहुत अच्छा काम किया किसानों को 25 सौ का बोनस दिया जबकि केंद्र सरकार लगातार किसानों को बोनस देने से रोकने के लिये दबाव बनाते रही लेकिन सरकार किसानों से किया वादा पूरा किया।बिलासपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री के स्वागत के लिये महापौर रामशरण, सभापति शेख नजरुदीन ,ऋषि पांडे सहकारी बैंक के अध्यक्ष, प्रमोद नायक , अभय नारायण राय, अशोक अग्रवाल ,फिरोज खान, सहित कांग्रेस के नेता पहुंचे।
