
बिलासपुर-राजा रघुराज सिंह स्टेडियम मैं महापौर कप 2021 T20 क्रिकेट प्रतियोगिता आई जी रतनलाल डांगी महापौर राम शरण यादव , कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर एसपी प्रशांत अग्रवाल , अटल श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, अरुण चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष , महापौर रामशरण यादव ने कहा कि क्रिकेट कप 2021 का उद्देश्य नगर से उदयीमान खिलाड़ी को मौका देने के साथ ही उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता देखने को प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री सारांश मित्तर ने कहा कि जिला प्रशासन सदा ही स्टेडियम को बेहतर क्रिकेट उपलब्ध कराने के लिए सहयोग प्रदान करेगा।आई जी रतनलाल डांगी ने कहा कि मैं उस व्यक्ति को हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने आज से कई वर्ष पूर्व अपनी जमीन क्रिकेट एवं खेल को प्रोत्साहन देने के लिए दान दिया उस महान व्यक्ति राजा रघुराज सिंह की एक प्रतिमा इस परिसर में लगाई जानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को उनके द्वारा दिए गए योगदान के याद किया जा सके ।एसपी प्रशांत अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव और मुकुल तिवारी ने सभी महापौर कप के आयोजकों को बधाई दी । आधारशिला प्राइम अकैडमी एवं राजेंद्र क्रिकेट एकेडमी भिलाई के मध्य खेला गया जिसमें टॉस आधारशिला के कैप्टनने जीता एवं बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें रणजी खिलाड़ी विशाल कुशवाहा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्के की मदद से 101 रन बनाकर अपनी टीम को 20 ओवर में 180 रन तक पहुंचाया और सामने वाली टीम को जीतने के लिए 20 ओवर में 181 रन का लक्ष्य दिया आधारशिला प्राइम अकैडमी में करंट छत्तीसगढ़ रणजी ट्रॉफी के 7 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजेंद्र एकेडमी इस अवसर पर दुर्ग को 65 रन पर ऑल आउट कर दिया जिसमें आशुतोष सिंह ने शानदार चार विकेट लिए और यह मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच विशाल कुशवाहा रहे । क्रिकेट संघ बिलासपुर के सभी पदाधिकारी वाह बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सोमवार का मैच सुबह 11:00 बजे एनएच गोयल रायपुर एवं दुर्ग एकादश के बीच खेला जाएगा
