बिलासपुर- राजु शंकर पिता दुलार शंकर उम्र 22 वर्ष साकिन दयालबंद स्कूल के पास दयालबंद थाना सिटी कोतवाली . मोहन यादव पिता सुखीराम यादव उम्र 21 वर्ष साकिन लिंगयाडीह एफसीआई गोदाम के पास थाना सरकण्डा । जप्त मसरूका कुल 340 नग ESKUFCOUGH SYRUP ( 100ML )
बिलासपुर- मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि दयालबंद स्कूल के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाई सिरप को अपने कब्जे में रखकर धूम रहें है की सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को तत्काल अवगत कराया गया । अवैध नशीली दवाईयां जिसके कारण समाज के हर वर्ग कुप्रभावित होकर अपराध का कारण बन रहे है जिसके खिलाफ श्रीमति पारूल माथुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार जिले में नशीले पदार्थ के बिक्री के संभावित जगहों व सभी नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर नार्कोटिक्स सेल तथा संबंधित थाना के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा नशे के खिलाफ सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर नार्कोटिक्स सेल एवं सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा अति पुलिस अधीक्षक ( शहर ) , उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति स्नेहिल साहु के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल पुलिस की संयुक्त बल के द्वारा गुरूनानक स्कूल दयालबंद के पास पहुंचे जहां पर दो व्यक्ति अपने पास बोरे में संदिग्ध वस्तु रखे हुए दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिसे दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पुछताछ करने पर कफ सिरप को अपने पास बोरे में रखना तथा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करना बतायें तथा घर के पीछे से अलग – अलग बोरीयों में भरा हुआ कुल 340 नग ESKUF COUGH SYRUP ( 100ML ) कुल कीमती 59,500 रूपये जिसका बाजार बिक्री कीमत 170,000 रूपये का बरामद किया गया । उक्त आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत रूप से कार्यवाही कर न्यायलय भेजा गया । बिलासपुर पुलिस की आगे भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । विशेष योगदान निरी प्रदीप आर्य थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सेल प्रभारी स.उ.नि. शिवकुमार साहु , प्रा . आर . विष्णु साहु , आर . गोकुल जांगडे , प्रेम सुर्यवंशी , नार्कोटिक्स टीम से उप निरी प्रसाद सिन्हा , दीपक उपाध्याय , हेमंत सिंह , अतुल सिंह , विवेक राय , सत्य कुमार पाटले ।
