सक्रिय है चकरभाठा पुलिस, पकड़ा दो लाख से ज्यादा का गांजा पकड़ा ,

गांजे की तस्करी के खिलाफ पुलिस बिलासपुर लगातार कार्यवाई कर रही है ,उड़ीसा से गांजा पूरे देश मे फैल गया है राज्यों की पुलिस अपना काम तो कर रही है लेकिन जबतक उड़ीसा में केंद्रीय स्तर पर कार्यवाई नही होगी ये तस्करी रुकने वाली नही ।चकरभाठा पुलिस ने आरोपी- मोहम्मद शेख पीर पिता शेख मिलाउ उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बुटेना हिर्री के पास 252500₹ के गांजे के कार्यवाई की है।

बिलासपुर- मुख़बिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है, छतौना मोड रायपुर मेन रोड पुलिस ने ऑटो को रोककर पूछताछ के बाद चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला तब आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज के बारे में पूछा गया जो कोई कागजात नहीं होना बताने जाने पर एनडीपीएस की कार्यवाही की गई और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना आए और संपूर्ण कार्यवाही बादआरोपी को रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है । आरोपी के विरुद्ध पहले भी मादक पदार्थ के प्रकरण में कार्यवाही की गयी है तथा इस कार्य मे आरोपी के साथ संलग्न अन्य सहयोगियों के संबंध में पता किया जा रहा है।

उपरोक्त कारवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज नायक ,सउनि अमृत मिंज , प्र आ सिद्धार्थ पांडेय, आरक्षक राजेश श्रीवास, गोकरण सिन्हा, राजेश सिंह, रविशंकर ध्रुव , सतीश यादव का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *