बिलासपुर – मोबाइल में पिस्टल की फ़ोटो दिखाकर कर ग्राहक की तलाते आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल सहित 6 नग जिंदा कारतूस बरामद कर सिविल लाइन पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ पुलिसिंग की है ,आरोपी अंकित कुमार साहू पिता बलदाऊ प्रसाद साहू 27 वर्ष निवासी बाजार चौक पाराघाट मस्तूरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम तथा फरार आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) , उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक ( सिविल लाइन ) श्रीमती मंजू लता बाज के निर्देशन में थाना सिविल लाइन से पेट्रोलिंग को थाना क्षेत्र में लगातार • पेट्रोलिंग कराया जा रहा है इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक भट्टी के पास घुम रहा है अपने मोबाइल में पिस्टल की फ़ोटो दिखाकर बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है आने जाने वालों को फ़ोटो दिखा रहा हैं की उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी का पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए इसी तारतम्य में थाना सिविल लाइन से एक टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई पुलिस टीम द्वारा मौके पर एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक के पास दिखा जो पुलिस को देखकर भागने की फिराक में था जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित कुमार साहू पाराघाट मस्तूरी का रहना बताया तलाशी लेने पर आरोपी अंकित के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल जिसमें 06 नग जिंदा कारतूस लोड मिला आरोपी के मोबाइल को चेक करने पर उसका पिस्टल और 6 नग जिंदा राउंड के साथ फोटो मिला जिसे दिखाकर आरोपी पिस्टल की बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल तथा 6 नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जे पी गुप्ता , प्रधान आरक्षक मोहन सोनी , आरक्षक सरफराज खान , विकास यादव , देवेंद्र दुबे , धीरेंद्र तोमर , राजेश नारंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
