एसईसीएल कर्मी के नाबालिग बेटे ने रौंद दिया मजदूर महिला को हो गई मौत ,चार घायल ,अवैध निर्माण का मटेरियल सड़क पर पड़ा था उठा रहे थे मजदूर।

बिलासपुर- लिंक रोड में राम किशोर अग्रवाल के तीन मंजिला काम्प्लेक्स का बिल्डिंग मटेरियल जो लिंक रोड मुख्य सड़क पर पड़ा है उसे मजदूर उठा रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार नाबालिग कर चालक ने मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी मौके पर ही महिला मजदूर की मौत हो गई।घटना के बाद टी सिविल लाइन जेपी गुप्ता और तोरवा टी आई सुरेंद्र स्वर्णकार घटना स्थल पर पहुँचेघायलों को अस्पताल पुलिस ने पहुंचाया है, नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक राम किशोर अग्रवाल के काम्प्लेक्स के निर्माण नक्शा कब पास हुआ पता नही तीन मंजिला निर्माण के नक्शे के पास होने की जानकारी नही ,तेज रफ़्तार से गाड़ी चला रहे नाबालिग को भी पुलिस ने इलाज के लिए भेजा है, घटना के बाद पुलिस के बुलावे पर घटना स्थल पहुंचे और बिल्डिंग मटेरियल जप्ती की कार्यवाई की ।सड़क पर पड़े मटेरियल पर ट्रैफिक पुलिस की नजर भी नही पड़ी ,

एसईसीएल का लापरवाह कर्मी राजेश हेनरी की लापरवाही लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली अपने 12 पढ़ने वाले लड़के को कुत्ता का ट्रिटमेंट कराने गाड़ी दे दी और उसने कुत्ते के फेर में आठ मजदूर पर गाड़ी चढ़ा दी और एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के लिये काम्प्लेक्स मालिक राम किशोर अग्रवाल ,ट्रैफिक पुलिस नगर निगम के साथ सबसे ज्यादा जिम्मेदार राजेश हेनरी है जिसने नाबालिग को गाड़ी चलाने दिया ,और उसने एक मजदूर की जान ले ली ,इस मामले में रामकिशोर अग्रवाल और एसईसीएल कर्मी राजेश हेनरी पर भी अपराध दर्ज होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *