बिलासपुर पुलिस की सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही बिलासपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा बिलासपुर शहर के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । जिसके परिपालन में सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 आरोपियों से सट्टा – पट्टी के साथ नगद 4770 रूपये जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई । 3 थाना सरकण्डा आरोपियों से नगद 1650 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त कर , जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई । आरोपी राकेश वर्मा पिता लतेल राम वर्मा , साकिन मोपका से नगद 300 रूपये एवं सट्टा- की गई । आरोपी अजय कुमार पिता रघुवर दयाल साकिन सिटीपार्क , मोपका से नगद 400 रूपये एवं सटटा – पटटी जप्त की गई । आरोपी संजीव बर्मा पिता ढालगू वर्मा , साकिन वर्मा मोहल्ला मोपका से नगद 400 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त की गई । आरोपी कृष्णा वर्मा पिता बंशीलाल वर्मा , साकिन लिगियाडीह से नगद 250 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त की गई । आरोपी हरदेव लाल पिता साहेब लाल सूर्यवंशी , साकिन श्यामनगर लिंगियाडीह से नगद 300 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त की गई । थाना सिरगिट्टी आरोपियों से नगद 940 रूपये एवं नग मोबाईल फोन , डाट पेन , सट्टा – पट्टी पर्ची जप्त कर , जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई । आरोपी शेख रमजान पिता शेख मोहम्मद कासिम , साकिन गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।. आरोपी देवेन्द्र वर्मा पिता रोशन लाल वर्मा , साकिन आश्रम परिसर सिरगिट्टी के विरूद्ध कार्यवाही की गई । थाना सिविल लाईन आरोपियों से नगद 1850 रूपये एवं सट्टा – पट्टी पर्ची जप्त कर , जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई । . आरोपी देवानंद सूर्यवंशी पिता स्व . अर्जुन सूर्यवंशी , साकिन कुदुदण्ड पानी टंकी के सामने से नगद 1320 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त कर कार्यवाही की गई । आरोपी शेख अरमान पिता शेख शब्बीर साकिन मंगला आजाद चौक से नगद 250 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त कर कार्यवाही की गई । आरोपी जीतू बंजारे पिता स्व . रूपउ बंजारे , साकिन मिनीबस्ती जरहाभाठा से नगद 180 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त कर कार्यवाही की गई । थाना सिटी कोतवाली – आरोपी से नगद 330 रूपये एवं सट्टा – पट्टी पर्ची जप्त कर , जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई । आरोपी दिनेश उर्फ बाबा खटीक पिता स्व . रामसिंह खटीक , साकिन टिकरापारा खटीक मोहल्ला से नगद 330 रूपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त कर कार्यवाही की गई । उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है । बिलासपुर पुलिस द्वारा सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

