बिलासपुर- प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव और राजपरिवार पर सरकारी संपत्ति बेचने का का आरोप अम्बिकापुर के कांग्रेस पार्षद आलोक दुबे ने लगाया है ,पार्षद ने सरकारी दस्तावेजों के हवाले से कहा है राजपरिवार ने सरकारी दस्तावेजों में कांग्रेस के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह और दिग्विजयसिंह के शासन काल मे राजपरिवार से सरकार को गई संपत्ति के दस्तावेजों में छेड़छाड़ करके सरकार को गई संपति अपने कब्जे में लेकर बेच दी जो नियम विरुद्ध है ।सरकार के कब्जे की पाठशालाऔर मजूरवा तालाब की जमीन को हथिया कर उसे बेचने का आरोप लगाया है ,इसी तरह नमनाकला की 352 एकड़ जमीन को बेचने का आरोप लगाया है ,आलोक दुबे ने इसी तरह की कई जमीनों को राजपरिवार द्वारा बेचने के आरोप लगाए है।इधर उनके अधिवक्ता संतोष सिंह ने कहा कि ,ये सब राजनीतिक आरोप जमीन के सभी मामले सरकारी नियम और अनुमति से हुए है ,आलोक दुबे तालाब को लेकर एनजीटी में भी मामला लगाया था लेकिन हार ,उनके द्वारा कोर्ट में में लगाये गए सभी मामलों में वो हार चुके है ,ये सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए किया जा रहा है ,वो कई बार इसतरह की शिकायत कर चुके है लेकिन उसका कोई आधार नही है ,मैं 1991 से राजपरिवार के सभी मामलों को लड़ रहा हूँ न्यायालय से हम सभी मामलों में जीत चुके है।किसी तरह की कोई गड़बड़ी नही की गई ,सरकार से हुए समझौते और अनुमति के आधार पर जमीनों को बटवारा हुआ है ।इधर स्वास्थ मंत्री ने रायपुर में इस मामले को पूरी तरह से राजनीतिक बताते हुए खारिज किया है।साथ कहा कि राजाओं की संपत्ति को लेकर जो व्यवस्था बनी थी उसके तहत सब चीजें सामान्य है ।कोई आगर इस तरह की बात करता है तो उसके खिलाफ मानहानि की भी कार्यवाई है कुछ लोगो द्वारा इसको हवा दिया जा रहा है ये राजनीति से प्रेरित है।

