रेत माफियाओं की खुदाई से बने गहरे गढ्ढ़े में पिकनिक मनाने गयी शिक्षिका और बेटे की नदी में डूबने से मौत, दो को बचाया गया

बिलासपुर- बिलासपुर में पिकनिक मनाने गए माँ बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गयी। वही डूब रहे दो अन्य को बचा लिया गया। मामले में कोनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार ओम नगर जरहाभाठा मन्दिर चौक निवासी स्मिता लाल (36) शासकीय सेवा में है। जरहाभाठा राजीव गांधी चौक स्थित नवीन प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षिका अपने प्रॉपर्टी डीलर पति अनीस मसीह,पुत्र व बहन पिंकी तथा बहन दामाद सौरभ लाल के साथ पिकनिक मनाने कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफन्दी पहुँचे थे। सौरभ लाल सरकण्डा के मार्क हास्पिटल में काम करता है। उसकी पत्नी पिंकी भी नर्स हैं। दोनो परिवार ग्राम लोफन्दी में अरपा नदी में बन रहे पुल के पास पत्थर घाट में पहुँच कर पिकनिक मना रहे थे। तकरीबन 4 बजे के लगभग स्मिता लाल व उनका 15 वर्षीय पुत्र आवेश नहाने के लिये नदी में उतरे। नहाते हुए अचानक गहरे पानी मे चले गये।
स्मिता लाल व उनका 15 वर्षीय बेटा आवेश पानी मे डूबने लगे। चीख पुकार मचने से आस पास के ग्रामीण जमा हो गए। अनीस व उनके साढ़ू भी ग्रामीणों के साथ स्मिता लाल व उनके बेटे को निकालने का प्रयास किया। पर दोनो माँ बेटे की डूब कर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को निकाला। आदेश अरव लाल अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिये सिम्स हास्पिटल भेजा गया।

वही पास ही पिकनिक मनाने एक और परिवार पहुँचा था। परिवार की महिला प्रियंका कश्यप व उनका 5 वर्षीय पुत्र भी नहाते हुए गहरे पानी मे डूबने लगे थे,पर महिला के पति सौरभ कश्यप ने पत्नी बच्चो को डूबता देख कर नदी में झलांग लगा दी। और किसी तरह पत्नी बच्चे को बचा लिया। बताया जा रहा हैं कि इस जगह पर नदी में रेत के अवैध उत्खनन के चलते नदी में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसका पता नदी में नहाने आये लोगो को नही चल पाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस पर मामले को रफादफा…
Cresta Posts Box by CP