छट पूजा का दो दिवसीय महापर्व शुरू छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की छट माता की पूजा।

बिलासपुर-प्रदेश का सबसे बड़ा छट पर्व बिलासपुर में मनाया जाता है।मां अरपा की आरती से शुरू होने वाले इस सूर्य उपासना के पर्व में पूरा शहर शामिल होता है भोजपुरी समाज के अलावा सभी छट मैया के साथ भगवान सूर्य की आराधना करते छत पूजा में शुद्धता का अपना महत्व है। 36 घंटे के उपवास के बाद व्रती शाम को उगते सूर्य और सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देते है।धार्मिक महत्व के इस पर्व के लिए छट पूजा समिति एक महीने से तैयारी शुरू कर देती है। बुधवार की शाम छठव्रतियों ने डूबते सूर्य के साथ छट माता की आराधना की हजारों की संख्या में छठव्रतीयों ने पूजा की छट समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने परिवार सहित भगवान सूर्य की आराधना की स्वयं सर पर भगवान का प्रयास लेकर मा आपके तट किनारे पहुंचे और परिवार सहित आराधना की। समिति के संरक्षक एसपी सिंह ,सचिव अभय नारायण राय ,सहित सभी पदाधिकारियों में छट मैया की पूजा अर्चना की ।छट पूजा के लिए आने वालों के लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक जाम से बचने व्यवस्था की थी ,एएसपी रोहित बघेल, एएसपी उमेश कश्यप ने अपने बल के साथ जाम के समय खुद मोर्चा संभाल लिया और यातायात को व्यवस्थित किया । समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने बताया कि समिति का उद्देश्य लोगो को पूजा के लिए उचित स्थान की व्यवस्था करना होता है।चुकी सभी लोगो उपवास में रहते है इसलिए उनको पूजा का स्थान अच्छे से मिले ये प्रयास होता है केवल भोजपुरी समाज नही बल्कि सभी समाज के लोग इस छट पूजामे शामिल होते है इसलिए सबका ध्यान रखना समिति का फर्ज है।संरक्षक एसपी सिंहने बताया कि छट पूजा में सब अपनी तरह से सहयोग करते है वे भी एक तरह से छट मैया और सूर्य भगवान की पूजा है।समिति सभी का ध्यान रखती है। एक दूसरे की पूजा के लिए मदद करना भी पूजा है इसमे भी पूजा का फल मिलता। सचिव अभयनारायन ने कहा कि समिति को हर सालकी तरह इस बार भी पुलिस का सहयोग मिला इसके लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर - आरोपी के विरुध्द कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही…
Cresta Posts Box by CP