मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन पूजा,सीएम बघेल ने सपत्नीक की पुजा।बिलासपुर से महापौर रमाशरण यादव को बुलावा ,गोवर्धन पुजा में हुए शामिल।

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, आदिमजाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, , राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित है।

मुख्यमंत्री निवास में देवरी तिहार और गोवेर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *