बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। श्री सिंह का कम उम्र में निधन प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति है। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चार बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा देवव्रत सिंह और मैं पहली बार मध्यप्रदेश के समय एक साथ विधायक बने थे ,राजकीय परिवार से होने के बावजूद सरल व्यक्ति देवव्रत सिंह सिंह से उनके आत्मीय संबंध थे ,चार विधायक और सांसद रहने वाले देवव्रत सिंह एक जननेता के रूप में थे उनके आकस्मिक निधन उनके परिवार के साथ राजनीति में भी एक अपूर्णीय क्षति हुई है ।ईश्वर उनको अपने चरणों मे स्थान दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।
