हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के द्वारा जारी महाधरने में रविवार को सभी वर्ग के साथ , ईरानी समाज और सिंधी समाज भी पहुंचा।

बिलासपुर- एक मार्च को प्रारंभ हुए बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है बाहर से आने वाले कई यात्री उचित समय पर टैक्सी की व्यवस्था ना होने के कारण परेशान होते हैं रविवार को दो फ्लाइट अगर लेट आदि होने के कारण एक ही एक ही समय पर आती है तो डिपार्चर अलाउंस छोटा पड़ जाता है इन सब के कारण नई टर्मिनल बिल्डिंग और टैक्सी और कैंटीन आदि सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है इन सबके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने पैसा पहले ही स्वीकृत कर दिया है परंतु कार्य प्रारंभ होने में अनावश्यक विलंब हो रहा है
सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी नेता संत कुमार नेताम ने कहा कि उत्तर छत्तीसगढ़ एक अलग पहचान रखता है और सरगुजा कोरबा रायगढ़ जशपुर और कोरिया जैसे जिलों के लिए बिलासपुर एयरपोर्ट का पूर्ण विकास होना जरूरी है
सभा को संबोधित करते हुए शिवा मुदलियार ने कहा कि बिलासपुर का व्यापारियों का विकास बिलासपुर एयरपोर्ट में सिर्फ एक फ्लाइट चला करके ही नहीं किया जा सकता परंतु बिलासपुर से मुंबई कोलकाता हैदराबाद पुणे जैसे महानगरों को भी जोड़ना अत्यंत आवश्यक है बिलासपुर के व्यापारियों के विकास के लिए
सभा को चंद्र केसरवानी महेश दुबे टाटा रंजीत सिंह खनूजा सीएल मीणा आदि लोगों ने भी संबोधित किया
आज की सभा में आगमन के क्रम से देवेंद्र सिंह सुदीप श्रीवास्तव बद्री यादव अनिल कुलहरी बबलू चार्ज संतोष पीपलवा अकील अली चित्रकांत श्रीवास मनोज श्रीवास नरेश यादव विजय वर्मा आशुतोष शर्मा अभिलाष रजक कमलेश दुबे जयपाल निर्मलकर आकाश दुबे आशुतोष शर्मा किशोरी लाल गुप्ता एवं विकास जयसवाल उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
0 महापौर ने स्व.सहायता समूह के महिलाओं से की चर्चा…
Cresta Posts Box by CP