कांग्रेस का सदस्यता अभियान तोरवा से , कांग्रेसी जुटेंगे सदस्य बनाने।

बिलासपुर- ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, और जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण) और जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक नवम्बर से कांग्रेस की सदस्यता का शुरुवात होगी,जो 31 मार्च तक चलेगा ,
ज़िला शहर कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि एक नवम्बर को सुबह 11बजे ,शिवमंदिर ,तोरवा स्कूल के पास शुभारम्भ किया जाएगा ।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि एक नवम्बर को दोपहर तीन बजे मस्तूरी विधान सभा क्षेत्र के सीपत ब्लाक के ग्राम कनेरी गोंदरा में में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा ,
उक्त कार्यक्रमो में महापौर ,संसदीय सचिव ,विधायक ,आयोग मण्डल, बोर्ड के अध्यक्षगण, प्रदेश पदाधिकारी ,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक , ज़िला कांग्रेस ,शहर कांग्रेस ,सभी ब्लाक कार्यकारिणी ,महिला कांग्रेस ,सेवादल,युवा कांग्रेस ,पार्षदगण,एमआईसी सदस्य,एल्डरमैन, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई , सभी मोर्चा,विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146 वीं…
Cresta Posts Box by CP