महापौर के सामने प्रभारी मंत्री से पार्षद और एमआईसी सदस्य भरत कश्यप की शिकायत, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह के खास समर्थक मल्लू ने लगाया आरोप कहा ठेकेदार भरत कश्यप वेतन नही दे रहा है

बिलासपुर-प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल के बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारो की मौजदूगी में जब छत्तीसगढ़ भवन का कमरा नंबर एक प्रभारी मंत्री से मिलने वालों से भरा था तभी योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह के खास समर्थक अजय पंथ उर्फ मल्लू ने महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरुदीन के सामने पार्षद और एमआईसी सदस्य और जल विभाग के अध्यक्ष भरत कश्यप की शिकायत की मल्लू ने आरोप लगाया कि पार्षद और ठेकेदार भरत कश्यप उसका दो महीने का वेतन नही दे रहा है।मल्लू योग आयोग के सदस्य का खास समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता है।जो दिन भर कांग्रेस भवन में रहता है।सरकार आने के बाद उसे नगर निगम में नौकरी मिली लेकिन वेतन नही मिल रहा है। गरीब मल्लू ने प्रभारी मंन्त्री से शिकायत की नजर निगम कमिश्नर से बोलवाकर अपना दो महीने का वेतन दिलाने की मांग की प्रभारी मंत्री ने भी मामले को गंभीरता से सुना और मल्लू से कहा वो महापौर से क्यों नही मिले उनकी समस्या का समाधान हो जाता,से मिले साथ ही महापौर रामशरण यादव को भी मल्लू के मामले का निराकरण करने के लिए कहा।महापौर में भी मंन्त्री को बताया कि मुझी नही ये निगम में काम कर रहा है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी मल्लू की बात मंन्त्री तक पहुंचाई कहा ये रविन्द्र सिंह के समर्थक इनकी समस्या का निवारण होना चाहिए, योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह के समर्थक मल्लू की इस शिकायत से माहौल गरमा,इस दौरान वाणी राव पीसीसी उपाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष विजय पांडे ,ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेनन, पीसीसी प्रवक्ता अभयनारायन राय सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *