जिनके तन में राम,मन में राम,मुँह में राम ऐसे रामनामियो के मेले में गाएंगे सीएम भूपेश राम राम, पीसीसी के महामंत्री अर्जुन तिवारी के साथ रामनामी ने दिया सीएम को न्यौता।

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रामनामी समाज और जांजगीर के प्रभारी पीसीसी के महामंत्री अर्जुन तिवारी सहित पार्टीजनों ने मुख्यमंत्री निवास जाकर मुलाकात कर नववर्ष 2022 के 13,14,15 जनवरी में चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा के ग्राम मोहतरा में होने वाले रामनामी मेले में आने का न्योता दिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निमंत्रण स्वीकार कर मेले में आने की सहमति दी है, प्रतिनिधि मंडल में विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी, विधायक चंद्रपुर राम कुमार यादव एवम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह, रामप्यारे रामनामी , अध्यक्ष प्रदेश रामनामी समाज, श्रीमती सेतबाई महिलांगे अध्यक्ष महिला प्रदेश रामनामी समाज, आर पी भतपहरी, एल एल कोसले, जितेंद्र विजय बहादुर सिंह अध्यक्ष जिला सरपंच संघ, सुश्री नैन अजगल्ले सचिव प्रदेश कांग्रेस, राइस किंग खूंटे, श्रीमती कुसुमलता अजगल्ले अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा, लक्ष्मण जांगड़े महामंत्री रामनामी समाज, श्रीमती पुष्पा पाटले, लछन शतरंज, देवा लहरे अध्यक्ष ब्लॉक सतनामी समाज, श्रीमती चंद्रप्रभा ज्योतिष गर्ग अध्यक्ष नगर पंचायत अड़भार, गोवर्धन बंजारे, अयोध्या भारद्वाज, सुकदेव भारद्वाज अध्यक्ष रामनामी मेला आयोजन समिति, गुलाराम टंडन, दिलचंद, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार सहित समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रामनामी मेले का न्योता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *