महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का टांट प्रदर्शन, महापौर ,दोनो अध्यक्ष सहित कांग्रेसी पहूंचे सब्जी लेने। रेट सुनकर बोले अरे बापरे।

बिलासपुर- मोदी सरकार द्वारा पेटोल डीजल का रेट बढ़ाने का असर बाजार में दिखने लगा है मंहगाई के कारण सब्जी बाजार वीरान है सब्जी व्यपारीयो के धंधा आधा हो गया है।महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पीसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कामेटी शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष सहित महापौर रामशरण यादव बृहस्पति बाजार सब्जी लेने पहुंचे सब्जियों के दाम सुनकर कांग्रेसियों के मुह से निकला अरे बापरे।सब्जी के दाम दुगने तिगुने दाम पर पहुंच गए है महापौर रामशरण यादव ने सब्जी लेने के बाद कहा कि जो टमाटर दस रुपए किलो था वो पचास रुपए किलो है पेट्रोल डीजल के कारण सब्जियों के दाम बढ़े है बाहर से सब्जी आने के कारण सब्जी महंगी हैं क्योकि भाड़ा ज्यादा लड़ रहा है।इससे हर सब्जी के दाम बढ़े है सब्जी विक्रेता बताते है सब्जी महंगी होने के कारण ग्राहक आधे हो गए है।शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि केंद्र की नीति जन विरोधी है पेट्रोल डीजल के बढ़ने से टमाटर प्याज 60रुपये किलो बिक रहा है।आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि कोरोना काल के बाद से लोगो की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है फिर भी केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा कर लोगो को परेशान कर रही है कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर हम बाजार की हालत देखने आये थे।महंगाई के कारण बाजार खाली है। पूर्व शहर नरेंद्र बोलर ने कहा कि महंगाई के कारण सौ रुपए में झोला भी नाही भर रहा है।सब्जो लेने पहुंचे कांग्रेसियों में पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर बाटू सिंह ,संदीप ,प्रवक्ता ऋषि पांडे,जफर भाई, सुभाष ठाकुर, पार्षद राजेश शुक्ला शामिल थे जिनको सब्जी लेते लेते पसीना आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *