सिम्स में भारी भरकम स्टाफ और डॉक्टर ,फिर भी मरीज की पत्नी ने सिम्स के चौथे माले से लगा दी छलांग ,हालत ,गंभीर ,सिम्स पति पत्नी दोनों किया रायपुर रेफर।


बिलासपुर. हार्ट पेशेंट पति की हालत बिगडऩे पर पत्नी ने अपना आपा खो दिया और आत्महत्या करने के इरादे से सिम्स आपातकालीन के ऊपर चौथा मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे सिम्स में हड़कंप मच गया। महिला की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अकलतरा क्षेत्र के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार कश्यप लंबे समय से हार्ट की बीमारी से पीडि़त चल रहा है, जिससे उसकी पत्नी लता कश्यप को आॢथक के साथ मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी। वहीं चार दिन पहले पति की हालत बिगडऩे पर पत्नी लता कश्यप ने उसे सिम्स में भर्ती कराया था। बुधवार को डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत और भी गंभीर हो चुकी है। इसके बाद से पत्नी लता परेशान हो गई। गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पत्नी लता आपातकालीन के ऊपर चौथा मंजिल स्थित ओपीडी में पहुंचीं और खिड़की की जाली निकालकर छलांग लगा दी। इसके बाद वह शेड से टकराते हुए सीधे सिम्स पुलिस चौकी के पास गिरी। लगभग 35 फिट की ऊंचाई से गिरने की वजह से गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसकी तत्काल जांच करने पर रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई। जिसका उपचार किया जा रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरह उसके पति की हालत भी गंभीर है। इस घटना से सिम्स में आधे घंटे तक हड़कंप मचा रहा। सिम्स चौकी की पुलिस के माध्यम से कोतवाली थाने में सूचना दी गई है। महिला के होश के आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा और असलियत का पता चल सकेगा।

घटना को लेकर इस बात की चर्चा थी कि इलाज में लापरवाही से परेशान महिला ने ये कदम उठाया लेकिन सिम्स की मीडिया प्रभारी आरती पांडे ने कहा की महिला का कुछ पारिवारिक मेटर था ,उसके पति का इलाज चल रहा था ,कोई लापरवाही नही की गई ,अस्पताल में रोज मरीज के परिजनों को स्टेटस रिपोर्ट बताई जाती है ।महिला तीसरी मंजिल से कूदी है। उसकी रीड की हड्डी फवक्चर हुई है इलाज के लिये रायपुर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *