बिलासपुर- भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबीनेट मंत्री मूलचन्द खन्डेलवाल का आज सुबह निधन हो गया है.. उनकी अन्तिम यात्रा आज दोपहर ३ बजे निवास स्थान साँई मंगलम से सरकंडा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी.. परिवार में उनके पुत्रअनिल, विजेन्द्र, दीपक,संजय खन्डेलवाल है। लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व मूलचंद खंडेलवाल को पिछले दिनों पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ,अमर अग्रवाल देखने पहुंचे थे ,उनके पुत्र संजय खंडेलवाल ने बताया था कि पिता की तबियत बहुत ज्यादा खराब है।
