प्रदेश प्रभारी पुनिया की गफलत में कंही कांग्रेस का बेड़ागर्क न हो जाये,जमीनी कार्यकर्ता हुए नाराज।

बिलासपुर- पीसीसी की बैठक में में शामिल होने आये प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की इससे साफ जाहिर है कि पुनिया से प्रदेश का प्रभार संभल नही पा रहा है ।पुनिया के डिप्लोमेटिक तरीके से पार्टी को हेंडल करने की कोशिश में कंही कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता दूर न हों जाए ,सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीसीसी की बैठक में जमीनी हकीकत को कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से रखा लेकिन पुनिया इसका कोई संतोषजनक हल नही दे पाए।कार्यकर्ताओं ने संगठन और प्रभारी मंत्रियो की कार्यशैली पर सवाल उठाया जमीनी सच्चाई बताई की प्रभारी मंत्रियो के कारण जमीनी कार्यकर्ताओं बेहद खफा है पीडीएस में भाजपाइयों को लाभ पहुंचने का मामला जोरशोर से उठा लेकिन मंत्रियो के लिए पुनिया ने कोई कड़ा निर्देश नही दिया।गरीब की योजना से जुड़े मसले पर प्रदेश प्रभारी का गंभीर नही होना कांग्रेस की नीति के खिलाफ है,पुनिया का इस मामले में मंत्रियों तुरत हाजिर न करना बेहद गंभीर है। स्लीपर पहन कर हाथ मे झंडा लें कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की नही सुनी जाएगी तो इसका नुकसान कांग्रेस को होगा,प्रदेश प्रभारी की थोड़ी सी लापरवाही कांग्रेस समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और गरीबो के लिए भारी पड़ेगी। कायदे से प्रदेश प्रभारी अगर कांग्रेस के शुभचिंतक है और गांधी परिवार के सही मायने में वफादार है तो खुद उनको सीएम को लेकर प्रदेश भर का दौरा करना चाहिए ,कुछ अपने स्वार्थी भक्तों की बात छोड़कर कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता के बारे में सोचना चाहिए , प्रदेश में सरकार के कामकाज पर कोई आक्रोश नही है लेकिन मंत्रियो के काम काज से जरुर कार्यकर्ता नाराज है इसको प्रदेश प्रभारी को समझना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर मोपका वार्ड क्र- 48 बिसाहू दास महंत नगर(मोपका) में…
Cresta Posts Box by CP