बिलासपुर- रामा मैग्नेटो माल में संचालित भूगोल बार मे पुलिस अधिकारियों से हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने निष्पक्षता के साथ शराब बेचने वाले भूगोल बार के मालिक आशीष जयसवाल को थाने में बुलाकर कर बयान दर्ज किया है ।आशीष जयसवाल के अलावा बाउंसर राहुल अग्रहरि ,और पुलिस अधिकारियों से भी पुलिस ने बयान लिया है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मामले की रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मामला गरमा गया।डीजीपी ने आई जी से तत्काल रिपोर्ट मांगी है ।मामले में एएसपी उमेश कश्यप ने घटनासे सम्बंधित सभी को सिविल लाइन थाने आकर बयान देने के लिए कहा था।शराब बेचने वाले चौकसे कालेज के संचालक आशीष जयसवाल और बाउंसर राहुल अग्रहरि सहित पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर जप्त कर लिया है ।जिसमे रविवार देर रात खुले भूगोल बार मे पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापाई का रिकॉर्ड दर्ज है, आबकारी की मेहरबानी के कारण देर रात तक खुलने खुलने वाले भूगोल बार घटना हुई थी।घटना से शहर में पुलिस की छवि खराब हुई थी एक तरफ कार्यवाई से लोगो के मन से पुलिस के प्रति विश्वास उठ रहाथा ,शहर में इस बात की चर्चा थी कि गुंडागर्दी करने वाले को संरक्षण मिल रहा है और पुलिस मौन है।शराब बेचने वाले और पांडे के माध्यम से शहर की शांति भंग करने वाले को थाने नही बुलाया गया ।लेकिन पुलिस कप्तान दीपक झा ने निष्पक्षता के साथ कार्यवाई की है, चौकसे कालेज के संचालक और शराब का धंधा करने वाले आशीष जयसावल से भी थाने बुलाकर कर पूछताछ की।एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामले में एसपी ने रिपोर्ट मांगी थी आशीष जयसवाल राहुल अग्रहरि सहित सभी संबंधित के बयान और तकनीकी दस्तावेज लिए गए है रिपोर्ट एसपी को सौप दी गई ।

