एनटीपीसी सीपत में 75 वा स्वतंत्रता दिवस ” आजादी का अमृत महोत्सव ” के रूप में मनाया गया ,जीएम प्रजापति बोले 2032 का लक्ष्य पूरा करेंगे।

बिलासपुर- एनटीपीसी सीपत में 15 अगस्त को देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस कोविड -19 के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए आजादी का अमृत महोत्सव ” के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया । मुख्य समारोह नगर परिसर स्थित डॉ . भीमराव अंबेडकर खेल परिसर में आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि घनश्याम प्रजापति , समूह महाप्रबंधक , सीपत द्वारा ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रजापति द्वारा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के परेड की सलामी ली । समूह प्रबंधक प्रजापति ने अपने संबोधन में समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों , उनके परिजनों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । देश के वीर शहीदों . देशभक्तों व बुद्धिजीवियों के साथ ही छतीसगढ़ के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए . मुख्य अतिथि ने कहा कि एनटीपीसी सन 1975 से देश के विकास में सतत् अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है । उन्होंने एनटीपीसी के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को याद करते हुए बताया कि कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 66885 मेगावॉट है । वर्ष 2032 तक 128000 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है । इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि एनटीपीसी सीपत ने वित्त वर्ष 2020-21 में 90,12 प्रतिशत पीएलएफ पर 23525 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया । वर्ष 2021-22 में भी जुलाई 2021 तक स्टेशन ने 91.7 प्रतिशत पीएलएफ की दर से 7999,65 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया और पूरे एनटीपीसी में द्वितीय स्थान हासिल किया है । यूनिट 27 और यूनिट # 3 के एफजीडी चिमनी शेल कास्टिंग का कार्य पूरा किया गया । इस दौरान समूह प्रबंधक द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सभी महाप्रबंधकगण विभागाध्यक्षों , संगवारी महिला समिति की पदाधिकारियों , सभी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आसमान में तीन रंगों से रंगे गुब्बारे का विमोचन कर देश की सतत् उन्नति एवं समृद्धि का संदेश दिया । इस अवसर पर श्री के एस नाईक , महाप्रबंधक ( प्रचालन एवं अनुरक्षण ) , यू एच गोखे , महाप्रबंधक , ( एसएससी इबल्यूमार – 2 – सीएण्डएम ) , आर के आश , महाप्रबंधक ( अनुरक्षण ) , अमिताभ रॉय , महाप्रबंधक ( एश डाइक प्रबंधन ) , अभिजीत चटर्जी महाप्रबंधक ( तकनीकी सेवाएं ) , डिप्टी कमांडेंट मुनिराज मीणा , सीआईएसएफ , शलभ निगम , प्रिंसिपल बीबीपीएस , एवं वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण , नगर परिसर की गृहणियों व बच्चे उपस्थित थे । इसके पूर्व संगवारी महिला समिति दवारा संचालित बाल भवन व टॉइनी ब्लॉसम प्ले स्कूल में संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा , श्रीमती सरोज प्रजापति एवं पदाधिकारियों द्वारा बाल भवन में सामाजिक दुरी का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया । समारोह उपरांत ” आजादी का अमृत महोत्सव ” के अंतर्गत शापिंग कॉम्प्लेक्स में स्थापित विद्युत वाहन चार्जिग स्टेशन का उद्घाटन परियोजन प्रमुख श्री घनश्याम प्रजापति , समूह महाप्रबंधक सीपत एवं श्रीमती सरोज प्रजापति , अध्यक्षा , संगवारी महिला समिति के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय सहित सभी मंडलों…
Cresta Posts Box by CP