बिलासपुर- पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने नगर निगम पर स्मार्ट सिटी के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।केंद्र और राज्य के पैसे से संचालित स्मार्ट सिटी में राशी का दुरुपयोग हो रहा है बिना केंद्र की अनुमति के नगर निगम काम कर रहा है मेंटनेंश और सड़क चौड़ीकरण और पेंटिंग में राशि खर्च किया जा रहा ,स्मार्ट सिटी में बिलासपुर निगम के अधिकारियों के कारण पिछड़ गया है।केंद्र की हाईटैक योजना से बनने वाली स्मार्ट सिटी योजना काम बिलासपुर में पूरी तरह फैल हो गया है। और इसके लिए पूरी तरह से नगर निगम के कारण है जो स्मार्ट सिटी की एजेंसी है।नगरी निकाय विभाग पर भी पूर्व मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे में पता नही कब स्मार्ट सिटी बनेगी।

