नागरिक सुरक्षा मंच की मांग पर प्रशासन जागा, राजीव गांधी चौक जरहाभाटा के जानलेवा डिवाइडर पर लगा वृहत सोलर लाइट इंडिकेटर।

*बिलासपुर।* पिछले दिनों नागरिक सुरक्षा मंच ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर राजीव गांधी चौक, जरहाभाटा में बीच सड़क में अचानक आ जाने वाले जानलेवा डिवाइडर को हटाने / सुरक्षित करने की मांग की थी।

मंच ने ज्ञापन में कहा था कि बिना किसी इंडिकेशन, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड के यह डिवाइडर रात में वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता, जिसके कारण वहां अनेकों गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं और जान-माल का नुकसान हुआ है। यह स्थान एक खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन चुका था।

मंच की मांग पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है और अब उस ब्लैक स्पॉट पर वृहत आकार का सोलर लाइट वाला इंडिकेटर लगाया गया है। इससे रात में दूर से ही डिवाइडर दिखाई देगा और वाहन चालक समय रहते सावधान हो सकेंगे।

*नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक एवं संयोजक अमित तिवारी ने कहा -*

> “यह जनता की जीत है। हमने कोई राजनीतिक मांग नहीं की थी, सिर्फ लोगों की जान बचाने की मांग की थी। प्रशासन ने देर से ही सही, लेकिन सही कदम उठाया है। इसके लिए हम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं।”

> “लेकिन हमारी मांग अभी पूरी नहीं हुई है। सिर्फ एक इंडिकेटर काफी नहीं है। वहां रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और रोड मार्किंग भी स्थायी रूप से लगाई जाए, ताकि फिर कोई दुर्घटना न हो। मंच शहर के हर ब्लैक स्पॉट की निगरानी करता रहेगा।”

नागरिक सुरक्षा मंच ने प्रशासन से मांग की है कि बिलासपुर के अन्य खतरनाक डिवाइडर और ब्लैक स्पॉट का भी सर्वे कराकर वहां भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *