बिलासपुर एसीबी ने जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, कबाड़ी शोएब रंगरेज ने ई बिल होने के बावजूद रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की थी, अचला गिरी ने पेनल्टी के नाम पर दस लाख मांगे थे, शिकायत कर्ता ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो मामला दो लाख में सेटल हुआ। ए सीबी के लाल नोट लेकर शोएब पहुंचा और अचला गिरी को दिया अचला एसीबी को देख नोट नाली में फेंक कर घर में घुसने लगी तो एसीबी की महिला टीम ने पकड़ लिया हाथ धुलवाए तो हाथ लाल हो गया,, डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने महिला जीएसटी अधिकारी अचला गिरी को गिरफ्तार किया है।, असिटेंट गिरी के साथ बिचौलिये सीए ईमरान मेमन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।