बिलासपुर, वोट बचाओ देश बचाओ के बिलासपुर शहर के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की समीक्षा की , शैलेश नितिन ने कहा कि ए आई सी सी के प्रभारी नव किशोर पटनायक 27को बिलासपुर और कोरबा का दौरा करेंगे प्रेस वार्ता करेंगे , एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की दिल्ली में रैली है जिसमें देश भर से कांग्रेसी पहुंचेंगे बिलासपुर से भी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विधायक और कांग्रेस नेता जायेंगे, आंदोलन की मजबूती के लिए, ब्लॉक लेबल पर बैठक होगी अभियान के पहले दौर की तैयारी हो गई है
कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ के बिलासपुर शहर के इस बयान के लोगो मायने निकाल रहे । क्योंकि शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ये कहा कि मोहन भागवत के दौरे से बीजेपी को फायदा होगा कि नहीं ये भविष्य बताएगा, आखिर कांग्रेस के प्रवक्ता रहे विधायक प्रत्याशी रहे राजनीति की समझ रखने वाले शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ऐसा क्यों कहा कि आर एस एस के मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ में बीजेपी को फायदा होगा कि नहीं ये भविष्य बताएगा , कांग्रेस नेता ने संशय भरा बयान क्यों दिया जबकि आम तौर पर यही माना किसंघ और भाजपा एक है, लोग यहां तक कहते है बिना संघ के भाजपा की कल्पना नहीं की जा सकती।, त्रिवेदी ने भागवत के विदेश सर्व धर्म समभाव का भी तीखा उल्लेख किया।
इधर मोहन भागवत ने अपने बौद्धिक में दो टूक कहा किसी पद की लालसा में संघ में न आए, यहां केवल निःस्वार्थ सेवा है
