अशोक नगर रोड में धूल का बवंडर, बुजुर्ग, मरीज और बच्चे सहित जनता परेशान, ठेकेदार लोगो को धूल खिला कर सामूहिक हत्या का प्रयास कर रहा है, निगम तमाशबीन बना।

बिलासपुर, अशोक नगर रोड में ठेकेदार अव्यवस्थित काम कर रहा है , जनता को धूल खिला कर हत्या का प्रयास कर रहा है,इससे प्रदूषण भी बढ़ गया है , पर्यावरण विभाग सोया है, नगर निगम सोया है ठेकेदार पर कोई नियंत्रण नहीं है , धूल की वजह से रोड नहीं दिख रही है अचानक गड्ढे में गिर रहे है लोग नेता, ठेकदार, और बड़े लोग कार से धूल उड़ाते गुजर रहे जिनको आम जनता को हो रही परेशानी से लेना देना नहीं है, बेतरतीब निर्माण,और सोया नगर निगम जनता की परेशानी का कारण बने हुए है, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे ज्यादा परेशान है काम व्यवस्थित नहीं धीरे चल रहा है डामर नहीं मिलने की आड़ में ठेकेदार कुछ भी काम कर रहा है नगर निगम की कोई मॉनिटरिंग नहीं है, अधिकारी जनता के नहीं ठेकेदार के सेवक दिख रहे है आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत इसी के कारण इस रोड से कोनी नहीं गए जबकि कोनी सरस्वती स्कूल जाने के लिए सीधा रास्ता है, ठेकेदार को शर्म नहीं आ रही है धूल उड़ने लोगो की जान जोखिम में है धीरे धीरे मौत के मुंह में जा रहे है लोग, आम आदमी को ठेकदार परेशान कर रहा है नगर निगम देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *