डॉक्टर देवेंद्र सिंह और डॉ ललित मखीजा ने मिनोचा कालोनी में किया रावण दहन।

मिनोचा कॉलोनी में 55 फीट ऊँचे रावण का  भव्य दहन

पिछले 6 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है दशहरा उत्सव, का आयोजन

बिलासपुर। मिनोचा कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी, बिलासपुर द्वारा विगत 6 वर्षों से निरंतर दशहरा उत्सव का आयोजन किया । इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आयोजन

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. देवेंद्र सिंह (अपोलो) उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ललित मखीजा अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

मिनोचा कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी द्वारा पिछले छह वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा यह दशहरा उत्सव क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को लेकर कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्र के नागरिकों में खासा उत्साह रहा

रावण दहन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से समाज में सदाचार, सकारात्मकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

मिनोचा कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी ने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर  भव्य दशहरा उत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *