कांग्रेस सरकार में पीएससी में गड़बड़ी हुई तो सरकार ने ज्वाइनिंग क्यो दी, परीक्षा निरस्त क्यों नहीं की,और भाजपा सरकार में गड़बड़ी हुई तो जांच क्यों नही कर रहे, भूपेश बघेल।

बिलासपुर, पूर्व सीएम भूपेश ने पीएससी को लेकर सवाल उठाए है पूर्व सीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार के समय पीएससी में गड़बड़ी हुई थी तो ज्वाइनिंग क्यो दी , परीक्षा क्यों निरस्त की , सीबीआई जांच की कुछ लोग जेल में है अगर गलत था पूरा मामला तो ज्वाइनिंग ही नहीं देना था, परीक्षा निरस्त करना था, लेकिन सरकार नहीं कर रही है क्यों नहीं कर रही है, अभी भाजपा सरकार में पीएससी में गड़बड़ी हुई जो गलत उत्तर लिख उसको भी वही नम्बर और जो सही लिखा उसको भी वही नम्बर सरकार इसकी जांच क्यों नहीं कराती,24की पीएससी की तो सीबीआई जांच करा ली मौन क्यों है।

एसआईआर पर पूर्व सीएम बोले करता चुनाव आयोग है जवाब भाजपा के लोग देते है, छोटा रिचार्ज (डिप्टी सीएम विजय शर्मा) तो स्वीकार कर चुके कि गड़बड़ी हुईं कवर्धा में 12लोगो के नाम चस्पा किए गए जबकि 67हजार के नाम कटे 

महंगाई पर सरकार पर जमकर बरसे बोले किसान को महंगी बिजली दे रहे उसमें भी कटौती है फसल का पिक टाइम पानी नहीं मिला तो फसल बर्बाद हो जायेंगी बिजली कटौती से किसान परेशान हो रहा है दाल,चावल, शक्कर, डीजल पेट्रोल, तेल सब महंगा हो गया है छत्तीसगढ़ में चावल 90रुपए बिक रहा है, सरकार को जनता की चिंता नहीं है , जनता रो रही है।

सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी चुनाव हो जाए तो इतने बचेंगे को एक इनोवा में निकलेंगे।

सड़क की हालत ऐड़ी है कि आप स्कूटी नहीं चला सकते, खुद डिप्टी सीएम गिर गए, मैने उनसे हालचाल जाना है।

बिलासपुर में एक कांग्रेस नेता के भाई के पेट्रोल पंप के उदघाटन में पहुंचे पूर्व सीएम नए ये बात कही। इस दौरानजिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोटी अटल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक प्रदीप शर्मा,सुदीप श्रीवास्तव, रामशरण, राजेश पांडे, अभय नारायण, विजय केशरवानी लक्ष्मी शहर, सीमा पांडे, नानक रेलगाड़ी सहित कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *