अनवर ढेबर का पुत्र शोएब ढेबर फरार, कमिश्नर रायपुर ने इनाम की राशि की दस हजार।

बिलासपुर,थाना तेलीबांधा जिला रायपुर नगरीय के अपराध कमांक 403/2026 धारा 308(4), 351(3), 351 (4), 3 (5) बी.एन.एस. में “फरार आरोपी शोएब ढेबर पिता अनवर ढेबर उम्र 26 वर्ष निवासी बी 802/803 पॉम बेलेजियो, विधानसभा रोड थाना पण्डरी रायपुर का निवासी है” उक्त अपराध में पुनर्गिरफ्तारी की अनुमति के पश्चात् से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये गये हैं, किन्तु अभी तक आरोपी का पता नहीं चला है। प्रकरण में फरार आरोपी स्वयं को पुलिस से बचाने व अपने आपको छिपाए हुए है। फरार आरोपी भविष्य में दोबारा अपराध घटित का सकता है। ऐसे आरोपी का स्वच्छंद विचरण समाज के लिए घातक है।

अतः मैं डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस कमिश्नर रायपुर नगरीय पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूँ, कि जो कोई उक्त “फरार आरोपी” को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करवायेगा, अथवा युक्ति-युक्तकरण सूचना देगा जिससे फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये/-) के नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस कमिश्नर रायपुर नगरीय का होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *