अज्ञेय नगर में डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने बिखेरा जलवा।

 बिलासपुर। शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन अज्ञेय नगर में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। महिला-युवतियों ने भक्ति संगीत पर डांडिया नृत्य का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

 महादेव गरबा ग्रुप की महिलाओं द्वारा भव्य गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी और डांडिया गीतों पर थिरकीं महिलाएं और युवतियां अपने शानदार प्रदर्शन से उत्साह का माहौल बनाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया गया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *