बिलासपुर,खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरी की प्रारंभिक तैयारी के लिए दिन शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर छत्तीसगढ़ में समीक्षा बैठक रखी गई। जिला बिलासपुर अंतर्गत आने वाली 130 समितियो एवं उसके अंतर्गत आने वाले उपार्जन केंद्र के सभी समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर बैठक में उपस्थित रहे। धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारी के लिए को सीईओ सीसीबी प्रभात मिश्रा के द्वारा निर्देश दिया गया कि धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारी पुख्ता और अच्छी तरीके से हो जाए यह सुनिश्चित करें। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे के द्वारा सभी प्रबंधक और ऑपरेटर को धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारी के निर्देश दिए और शासन के द्वारा निर्धारित चेक लिस्ट जिसमें 35 पॉइंट होते हैं उसे हिसाब से धान खरीदी की तैयारी करने के निर्देश दिया गया। श्री दुबे ने सभी को यह निर्देश दिया गया कि PCSAP में उपार्जन केंद्रों द्वारा जो भी एंट्री की जाएगी वह सटीक होनी चाहिए। L4 या L5 की ग्रेडिंग में सभी समितियां को आना है। श्री दुबे ने कहा कि धान खरीदी हेतु शासन द्वारा जो भी निर्देश दिया जाएगा उन निर्देशों का अक्षरश पालन उपार्जन केंद्रों में किया जाए। धान खरीदी में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि धान खरीदी शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है इसमें लापरवाही न हो यह सुनिश्चित करेंगे। मार्कफेड के अधिकारी उपेंद्र कुमार के द्वारा भी सभी समिति प्रबंधक और ऑपरेटर को धान खरीदी के सुचारू संचालन संबंधी निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ सीसीबी प्रभात मिश्रा, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, जिला विपणन अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्रोग्रामर श्रीमती इशिता दुबे सहकारिता निरीक्षक दुर्गेश साहू, कैलाश कश्यप समिति से कमल पटनवार, रूद्र तिवारी, रूपवंत सिंह, विनोद सिंह, संतोष यादव, आशीष चंद्राकर, भगवान सिंह, अरुण कौशिक इसके साथ ही सभी प्रबंधक और ऑपरेटर उपस्थित रहे।