बिलासपुर, शहर के गोल बाजार में दही हंडी फोड़ने के लिए शाम से लगे दल रात नौबजे फोड़ पाए लगातार पानी की बौछार और कृष्ण के भजनों की धुन में घंटों माहौल रहा , तमाम विवाद के बीच शांतिपूर्वक हंडी फोड़ का आयोजन हुआ बड़े बुजुर्ग बच्चे पानी की बौछार और गोविंदा आया रे ओर थिरकते रहे । बिना पुलिस की सुरक्षा के अयोजन शांतिपूर्ण हुआ , घंटों चले अयोजन जय श्री कृष्ण की गूंज रही पूर्व महापौर राजेश पांडे की टीम आयोजन में सक्रिय रही हंडी ऊँची बंधी होने के कारण मटकी फोड़ने में टीम को संघर्ष करना पड़ा , लेकिन पानी के बौछार और गोविंदा के दम से टीम ने मटकी फोड़ी, इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगो ने मटकी फोड़ का आनंद लिया, गोल बाजार में हंडी फोड़ की पुरानी परंपरा है चली आ रही है।