देवेंद्र यादव ने फिर लगाई भूपेश खेमे में सेंध प्रदेश महासचिव पद के उम्मीदवार ऋषि कश्यप को किया अपनी ओर, पूर्व सीएम से सीधे पंगा ले रहे देवेंद्र यादव।

बिलासपुर, राजनीत भी बुरी चीज है छोटा बड़ा और अहसान नहीं देखती एक बार पाॅवर हाथ लग जाए तो राजनीति में कोई किसी को कुछ नहीं समझता। देवेंद्र को भूपेश ने जगह दी अब देवेंद्र यादव एलानिया पंगा ले रहे है। खुल कर भूपेश खेमे के प्रत्याशी को अपनी ओर खींच रहे है, देवेंद्र का खुलकर इस तरह भूपेश खेमे के लोगो को खींचना कर कई तरह के राजनीतिक संदेश दे रहे है, खुले आम एक तरह से चुनौती दे रहे है ,पहलेर बिलासपुर जिला शहर अध्यक्ष के दावेदार विकास सिंह को खींचा अब्र प्रदेश महासचिव को अपने खेमे में ला लिया । देवेंद्र यादव करना क्या चाहते है ये नहीं पता लेकिन सीधे भूपेश बघेल से पंगा लेकर बाकी नेताओं को भीसंदेश दे रहे है। राजनीति की ये लड़ाई अब रुकते नहीं दिख रही वर्चस्व की इस लड़ाई की लड़ाई कौन किधर रहेगा ये भी देखने वाली बात है , देवेंद्र की ये चुनौती स्वाभाविक रूप से पूर्व सीएम बरदाश्त करने वाले नहीं है इसके दूरगामी परिणाम आएंगे ही आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *