बिलासपुर. सदभावना छत्तीसगढ़ द्वारा परम्परानुसार भोजली पर्व धूमधाम से मनाया गया। सदभावना महिला संयोजिका श्रीमती अल्का अग्रवाल द्वारा भोजली लेकर आने वाले बच्चों के साथ विधिवत पूजन कर नारियल प्रसाद चॉकलेट आदि बांटकर बच्चों खुशियों बांटी। सदभावना संयोजिका अल्का अग्रवाल द्वारा पचास से अधिक स्कूली बच्चों को स्कूली ड्रेस पेंट शर्ट एवं सलवार सूट आदि का वितरण किया। गौंटिया कोठार में गांव भर के बच्चों ने पूजन पश्चात देवी गंगा देवी गंगा गाते हुए बनिया तालाब में भोजली विसर्जन किया। इस अवसर पर ग्रामीण परम्परा नुसार बड़ों को भोजली भेंट कर आशीर्वाद लिया एवं छोटो को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष बच्चे एकत्रित रहे।