बिलासपुर ,रायपुर राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा, आपत्तिजनक सामान मिले, दो हिरासत मे*
बिलासपुर,- राजधानी के 30 से अधिक स्पा सेंटर्स पर शनिवार शाम पुलिस की 15 टीमों ने एक साथ छापेमारी की।पुलिस उपायुक्त रॉबिन्सन गुरिया, तारकेश्वर पटेल और दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में कार्यवाही की गई। महिला एसीपी के नेतृत्व में तीनों जोन में हुई इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राहक रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, स्टाफ वेरिफिकेशन, कर्मचारियों के उम्र संबंधी दस्तावेज और सेंटर्स की लीगल अनुमतियों की जांच की। साथ ही मौके पर मौजूद युवतियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई। कार्रवाई के दौरान डीडी नगर स्थित ‘एलिना स्पा’ और सड्डू स्थित मॉल के ‘ला थाई स्पा’ से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ, जिससे वहां स्पा की आड़ में देह व्यापार संचालित होने का संदेह है। हालांकि, मौके पर कोई संदिग्ध हालत में नहीं मिला। पुलिस ने दोनों सेंटर्स के संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शहर के सभी स्पा सेंटर्स की निगरानी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी*