चोरी का जेवर खरीदने वाली खुशबू बुधिया ज्वैलर्स का प्रदेश सराफा यूनियन ने किया बहिष्कार।

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष  कमल सोनी ने सरकंडा स्थित दिव्या ज्वेलर्स से जुड़े लगातार सामने आ रहे चोरी के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को एक औपचारिक पत्र प्रेषित कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, गहन एवं कठोर जांच की मांग की है।

 कमल सोनी ने बताया कि विगत कुछ समय से दिव्या ज्वेलर्स से संबंधित ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें चोरी के स्वर्णाभूषण अथवा चोरी के माल की बरामदगी की जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने आई है। दिनांक 04 अगस्त 2026 को एक बार पुनः इसी प्रकार का मामला सामने आने से सराफा व्यापारियों में गहरी चिंता व्याप्त है। किसी एक प्रतिष्ठान का नाम बार-बार ऐसे मामलों में सामने आना न केवल कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है, बल्कि इससे पूरे सराफा समाज की छवि धूमिल होती है और हजारों ईमानदार व्यापारियों की वर्षों से अर्जित प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर सराफा एसोसिएशन सदैव स्वच्छ, पारदर्शी एवं कानूनसम्मत व्यापार के पक्ष में रहा है। इसी सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए दिव्या ज्वेलर्स, सरकंडा, बिलासपुर को बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। यह निर्णय किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि सराफा समाज की गरिमा, व्यापारिक नैतिकता एवं ईमानदार व्यापारियों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है।

 कमल सोनी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि उक्त प्रतिष्ठान द्वारा किसी भी प्रकार की अवैधानिक, आपराधिक अथवा समाज विरोधी गतिविधि की जाती है, तो उससे बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का किसी भी प्रकार का कोई संबंध या समर्थन नहीं होगा। सराफा समाज ऐसे किसी भी कृत्य का न तो समर्थन करता है और न ही उसे संरक्षण देता है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*बिल्हा ब्लॉक की दो छात्राओं का INSPIRE MANAK (NLPEC 2024-25)…
Cresta Posts Box by CP