बिलासपुर, कोनी सेदरी के बीच मेन रोड पर सौ करोड़ की नदी की जमीन पानी के मोल बिक गई, एक मंत्री का मामले में हाथ है ऐसी बाजार में चर्चा है , जिस जमीन के प्रकरण को गलत बता कर कलेक्टर ने खारिज कर दिया , उसे कमिश्नर ने पास कर दिया, बताया जाता है कि किसी पूर्व सैनिक केनाम पर जमीन का फर्जीवाडा हुआ है,एक मंत्री ने मामले में सहयोग किया है , फिफ्टी फिफ्टी में भूमाफिया से बातचीत के बाद मामला सलटाया गया है राजस्व मंत्री टंक राम ने कहा कि मैने कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है कलेक्टर ने अभी रिपोर्ट नहीं दिया है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी, नदी की जमीन बेचना अपराध है सरकारी जमीन बेची नहीं जा सकती। कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद कार्यवाई होगी । सरकारी जमीन को बेच कर सरकार को करोड़ों का चूना लगाया गया , राजस्व मंत्री साय सरकार की मंशानुरूप जीरो टॉलरेंस पर काम करना चाहते है। पूर्व आईएसएस ने तो कहा था कि इस अमीन को बेचने वाले गलत है आज नहीं तो कल जेल जाएंगे ही।