बिलासपुर से एक मात्र कांग्रेसी प्रमोद नायक पहुंचे जंतर छात्रों का किया समर्थन।

बिलासपुर, जंतर मंतर में पेपर लीक मामले में कार्यवाई को लेकर छात्र आन्दोलन और सीजेपी के समर्थन में बिलासपुर से पूर्व जिला शहर अध्यक्ष और सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक दिल्ली पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया है देर रात आन्दोलनकारियों के साथ जंतर मंतर में प्रमोद नायक डटे रहे, प्रमोद नायक ने बताया कि पेपर लीक मामले में छात्रों में बेहद आक्रोश है , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने छात्र आंदोलन और उन पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया है, पुलिस ने देश नेता प्रतिपक्ष के साथ जो व्यवहार किया वो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है विपक्ष को अपनी बात कहने से रोका जा रहा है, मैने देखा है छात्र आक्रोशित है शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए उनकी गलती के कारण 14छात्रों ने सुसाइड कर लिया छात्र मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे है, पढ़ने वाले छात्रों के साथ गलत हुआ है, बड़े लोगों ने पेपर खरीद कर पूंजीवादी ताकत बताई है योग्यता का पैमाना पैसा हो गया है इसके दूरगामी परिणाम होंगे, छात्रों की मेहनत कुछ भ्रष्टाचारियो के कारण बरबाद हुई सुसाइड जैसी घटना हुई ऐसे दोषियों को बचाना मृत छात्रों के परिजनों को सांत्वना देने की बजाए उनको प्रताड़ित करना है। जंतर मंतर में आंदोलनकारी छात्रों को खाने पीने की मदद लोग कर रहे हैं, छात्रों पर डंडा बरसाने वाले पुलिस वालों को भी  भोजना के लिए पूछ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, पेपर लीक भाजपा का पीछ नहीं छोड़ रहा है …
Cresta Posts Box by CP