बाबा धाम जाने वाली ट्रेन रद्द, बोल बम के यात्रियों ने किया डीआर एम का घेराव, ट्रेन शुरू नहीं होने पर रेल रोको के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी।

बिलासपुर, बाबा धाम बोल बम यात्रियों ने बाबा धाम की ट्रेन रद्द होने पर  डीआरएम का घेराव किया , बड़ी संख्या में बोल बम यात्री पहुंचे थे, सिद्धांशु मिश्रा, विजय केशरवानी, महेश दुबे,संजय यादव, अमित दुबे, नवीन तिवारी, सहित अन्य शामिल थे बोल बम यात्रियों ने डीआरएम को चेतावनी दी है कि अगर ट्रेन शुरू नहीं हुई तो रेल रोको जैसार उग्र आंदोलन किया जाएगा, सिद्धांशु मिश्रा ने डीआरएम से सवाल किया कि ट्रेन रद्द होने के बाद यात्री कैसे जाए सालों से हिंदू लोग बाबा धाम जा रहे है रेल्वे ने लोगो की श्रद्धा के साथ जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, रिजर्वेशन होने के बाद ट्रेन रद्द की गई है इससे साफ है कि रेल्वे शिव भक्तों को परेशान करना चाहती है, बोल बम यात्रियों ने एक सप्ताह का  अल्टीमेटम दिया ही है अगर ट्रेन शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*प्रदेश और प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की*…
Cresta Posts Box by CP