*विधायक कौशिक ने जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति जताया हृदय से आभार*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक को छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा “उत्कृष्ट विधायक 2025” के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने के उपरांत आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में उल्लास और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर विधायक कौशिक को पुष्पगुच्छ, साफा और अभिनंदन पत्र भेंट कर अपनी खुशी व्यक्त की। *बिल्हा मंडल* के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिल्हा मोड़ पर श्री कौशिक का आत्मीय स्वागत किया। *बोदरी मंडल* द्वारा नयापारा मोड़ पर आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ बधाई दी गई। *तिफरा–सिरगिट्टी मंडल* के कार्यकर्ताओं ने उनके परसदा स्थित निज निवास पहुंचकर पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता, पार्षद, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।सभी ने एक स्वर में कहा कि यह सम्मान बिल्हा विधानसभा की जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। इस अवसर पर श्री कौशिक ने सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सभी कार्यकर्ताओं का यह आत्मीय स्नेह, अपनापन और सम्मान मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। यह अत्यंत प्रेरणादायी है और मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की ऊर्जा देता है। यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन, अथक परिश्रम और जनसेवा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सम्मान है। आपकी बदौलत ही मैं विधानसभा में क्षेत्र की आवाज मजबूती से उठा पाता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि “मैं सदैव इसी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ बिल्हा क्षेत्र की जनता की सेवा करता रहूंगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर हम निरंतर कार्य करते रहेंगे, ताकि बिल्हा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे।”
इस अवसर भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष सोमेश तिवारी महामात्री जिला बिलासपुर रामकुमार कौशिक अध्यक्ष जनपद पंचायत बृजभूषण वर्मा राजेश त्रिवेदी जी डॉ देवेन्द्र कौशिक उमाशंकर कश्यप मंडल अध्यक्ष बिल्हा इंद्रजीत क्षत्री मंडल अध्यक्ष बरतोरी गोविंद यादव जिला पंचायत सभापति पेगन वर्मा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय संतोष वर्मा श्रीमती पुनीता डहरिया श्री नरेश अग्रवाल सतीश शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत विष्णु बिंदल मोहन ढोरिया, लव श्रीवास मंडल अध्यक्ष बोदरी हरीश साहू मंडल अध्यक्ष तिफरा सिरगिट्टी श्रीमती शिमला वर्मा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बोदरी श्रीमती बैजान्ती जोशी पार्षद सीनू राव पार्षद मनोज दूबे दिनेश कौशिक सहित सभी कार्यकर्ता गण आमजन उपस्थित रहे।