सामाजिक भवन का राजनीतिक उपयोग, , गोंडवाना भवन में हमर राज्य पार्टी की बैठक,सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर चर्चा।

हमर राज पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक गोंडवाना भवन बिलासपुर में संपन्न

संगठन को मजबूत करने विधानसभा वार मुद्दे उठाने और 2028 के चुनाव की तैयारी करने पर जोर खराब मौसम के बावजूद संभाग के सभी जिलों से प्रतिनिधि पहुंचे

आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी समाज के साथ अन्याय की बात प्रमुखता से उठी

बिलासपुर 19 जुलाई छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के प्रतिनिधित्व करने वाली राजनीतिक पार्टी हमर राज पार्टी की संभाग स्तरीय मीटिंग बिलासपुर अशोक नगर स्थित गोंडवाना भवन में संपन्न हुई। खराब मौसम के बावजूद सुदूर रायगढ़ जीपीएम कोरबा जांजगीर चांपा शक्ति आदि से प्रतिनिधि बैठक में भाग लेने पहुंचे।

बैठक में मुख्य अतिथि हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी थे साथ ही राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश रावते और सचिव बीएस नागेश के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदीप श्रीवास्तव जो बिलासपुर लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने ग्रामीण और मूल निवासियों की राजनीति में भागीदारी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया और साथ ही कहा की हमर राज पार्टी अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के मुकाबले छत्तीसगढ़ के मुद्दे उठाने के लिए क्यों बेहतर है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी ने संगठन को मजबूत करने और 2028 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए विधानसभा वार मुद्दे उठाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय सचिव बीएस नागेश ने आदिवासी समाज के अंदर विभिन्न जातियों को एक साथ आने की अपील की और साथ ही समाज के अन्य वर्गों को भी जोड़कर सभी का साथ लेने का प्रयास करने पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष महेश रोट राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदीप श्रीवास्तव रायगढ़ जिले के अध्यक्ष भवानी सिदार, कोरबा जिले के अध्यक्ष कन्हैयालाल कंवर और जीपीएम के अध्यक्ष लालचंद सोनवानी के अलावा कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बिलासपुर के जिला अध्यक्ष शिवनारायण ध्रुव के द्वारा किया गया।

आज की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में एक आदिवासी समाज का मुख्यमंत्री होने के बावजूद जिस तरह बस्तर, हसदेव, रायगढ़ और कोरबा आदि क्षेत्रों में आदिवासी समाज के साथ अन्याय हो रहा है लगातार भूमि अधिग्रहण और वन अधिकारों से उन्हें वंचित किया जा रहा है उसे पर विशेष रूप से चिंता व्यक्त की गई। यह बात भी खुलकर सामने आई की राष्ट्रीय पार्टियों के रिमोट दिल्ली में बैठे हुए हैं इसलिए उन पार्टियों के आदिवासी नेता चाहे कितने भी बड़े पद पर पहुंच जाएं वे समाज हित की बात नहीं करते। यही देखते हुए एक क्षेत्रीय पार्टी की आवश्यकता है।

बैठक में शामिल होने वाले लोगों में कोटा विधानसभा से प्रत्याशी रही ललित पैकरा, रामप्रसाद रतिया धनंजय राठिया, बड़देव राम उरांव, अग्रसेन नगेसिया, भारत लाल नगेसिया, बोधराम नागवंशी, भागीरथी सीटर गणपत राव उरांव, भारत लाल मलिक दशरथ आदि करीब 100 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076में तुरत शिकायत करे , अधिकारी…
Cresta Posts Box by CP