*जावेद मेमन ने कहा -शहर में सीवरेज के भ्रष्टाचार की पोल खुली। *
बिलासपुर। 2 दिन की लगातार बारिश के बाद शहर की तथा हाईवे की सड़क उखड़ने लगी है आज भाजपा पार्षद चंद्रिका पुरे के घर के सामने की सड़क धसक गई। 150 मीटर तक सड़क में जगह-जगह दरार आ गई और गड्ढे हो गए हैं। सड़क में अचानक जानलेवा गड्ढा होने के कारण यहां पर जाम लग गया। एक इलेक्ट्रिक ऑटो पलट गया तथा वाहन चालक भी घायल हो गए हैं । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जावेद मेंमन की अगुवाई में यहां कांग्रेस ने मगरपारा रोड में बीच सड़क पर गड्ढे के सामने धरना प्रदर्शन किया और तत्काल सड़क मरम्मत की मांगकी। जावेद मेमन ने कहा है कि प्रदेश में और देश में ट्रिपल इंजन की सरकार है ,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में भी भाजपा शासन काल में में जो भ्रष्टाचार हुआ है जो कमीशन खोरी हुई है आज पानी गिरने से उसकी परत खुल गई। कुछ समय पहले ही मगरपारा में सड़क बनाई गई थी। लगातार 2 दिन की बारिश के बाद इस सड़क में 3 से 5 फिट गहरा गड्ढा हो गया और यह जानलेवा गड्ढा होने से अंबेडकर स्कूल से लेकर पूरी रोड में 150 मीटर सड़क धसक गई है यहां आवागमन बाधित हो गया और कांग्रेस ने चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेस ने कहा है कि निगम प्रशासन के कोई जिम्मेदार अधिकारी यहां सड़क मरम्मत के लिए नहीं पहुंचे है । इससे जाहिर होता है कि पूरा भ्रष्टाचार किया गया हैं । कांग्रेस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है। जावेद मेमन ने कहा है कि शहर में नगर निगम के द्वारा पूरे शहर में मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती है सड़क बिजली पानी और इस पूरी सुविधाओं से पूरा शहर वंचित है। शहर वासी सफाई का सड़क का बिजली का टैक्स भी पटाते हैं मकान का टैक्स बताते हैं फिर भी नगर निगम मूलभूत सुविधाएं देने में असमर्थ है। पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद ने सड़क की बदहाली को लेकर और जल भराव की स्थिति को देखते हुए महापौर से इस्तीफा की मांग कीहै। आज मगरपारा रोड में 3 घंटे तक बवाल मचा रहा। धरना प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवा मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि रमाशंकर बघेल, मोहम्मद अयाज खान, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, रिजवान खान, हरीश चेलकर, रवि गेडाम, विनीत मेश्राम, राहुल रजक, एवं काफी संख्या में मगरपारा वार्ड क्रमांक 23 के नागरिक उपस्थित थे ।