मेरठ और दिल्ली के चोर पकड़ाए, छत्तीसगढ़ में रेकी करके करते थे चोरी।

 आफिसर्स रेल्वे कालोनी में चोरी करने वाले दो अंतराज्यीय चोर गिरफ्तार

सुने मकानों की रेकी कर चोरी की घटना को देते थे अंजाम |

 आरोपी के कब्जे से चोरी में उपयोग किये गये मोटर सायकल को किया गया जप्त।

 तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

नाम आरोपी- 1. मोहम्मद नासिर पिता मोहम्मद आरिफ उम्र 32 वर्ष सा. गली नंबर 05 मदनपुर खादर मकान नं. बी 42 थाना कालिद्री नई दिल्ली

2. हासिम पिता जब्बार उम्र 24 वर्ष सा. श्याम रोड शालीमार गार्डन गली नंबर 01 थाना लिसाडी जिला मेरठ उत्तरप्रदेश

बिलासपुर ,प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रेल्वे विभाग में प्यून का नौकरी करता है रेल्वे कालोनी बंगला नंबर पीवी/10 में मनोज गुरूमुखी एसडीजीएम जिनका स्थानांतरण जबलपुर हो जाने से द 20.03.2026 को परिवार सहित बंगला में ताला बंद करके चले जाने उपरांत बंगला का देखरेख का कार्य करता है कि  29.04.2026 के सुबह करीबन 10.30 बजे उक्त बंगला में दो अज्ञात आरोपियो के द्वारा बंगला का ताला तोडकर बँगले में घुसक़र चोरी करने का प्रयास करते हुए पुरे बंगले की सामान को बिखेर दिए और बहुमूल्य सामान नहीं मिलने पर बंगले से भाग गए कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। उक्त सूचना से  पुलिस उप महानिरीक्षक    रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं ) के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही के दौरान घटना स्थल के आसपास का सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से संदेहियो का पहचान कर पतासाजी किया जा रहा था इसी दौरान उक्त आरोपीगण चोरी के मामले में दुर्ग जेल में होने कि जानकारी प्राप्त होने पर प्रोडक्शन वारंट पर गिर. कर आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर सायकल जप्त कर आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।उक्त दोनों आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ के दुर्ग ,भिलाई,रायपुर तथा बिलासपुर में चोरी के मामले पंजीबद्ध है |इसके अतिरिक्त दिल्ली ,मेऱठ ,चंडीगढ़ में भी दोनों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *