कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के छवि बिगाड़ने हेतु भाजपा ने षड़यंत्र पूर्वक विडियों का अंश जारी कर भाजपा ने भ्रम फैलाया, जन-जंगल-जमीन बचाने को लेकर विधायक ने अपनी बात कही – कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को लेकर समाचार चैनल में दिये गये वक्तव्य को तोड़ मरोड़कर जनता के सामने पेश किया जा रहा है जिसकी निंदा करते हुए कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के जिला ब्लॉक एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विधायक अटल श्रीवास्तव ने साक्षात्कार में जन जंगल जमीन बचाने वाले हर व्यक्ति को अपना आदर्श कहा किसी व्यक्ति विशेष को मुद्दा बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी का आईटी सेल कर रहा है विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस एवं कोटा विधायक आदिवासियों के हित में काम कर रहे है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में जन जंगल जमीन को बचाने हेतु तत्कालीन भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार में ग्राम सभाओ को अधिकार देने पेशा कानून लागू करने वनोपज का समर्थन मूल्य पर खरिदी करने वनग्रामो में बड़ी संख्या में वन पट्टा देने का कार्य किया गया। बस्तर सरगुजा जैसे वन क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार को लेकर अनेको योजनाएं लागू कि गई जिसे वर्तमान की भाजपा सरकार बंद कर रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक की छवि बिगाड़ने का प्रयास की कड़ी निंदा की है।
कोटा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष कोटा अरूण त्रिवेदी बेलगहना अश्वनी उद्देश्य रतनपुर सुभाष अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आदित्य दीक्षित जीपीएम कांग्रेस कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी विधायक प्रतिनिधि कुलवंत सिंह प्रकाश जायसवाल रियाज जुनजानी फूलचंद्र अग्रहरी श्रीमती वीणा मसीह जिला पदाधिकारी शीतल जायसवाल शिवदत पाण्डेय शिवा पाण्डेय जयराज दीक्षित शिवदयाल निर्मलकर कन्हैया गंधर्व आदवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर राजू सिदार जिला पंचायत सदस्य रजनी पिंटू मरकाम ब्लॉक अध्यक्ष चिंताराम धु्रव जनपद सदस्य मनोज मरावी बुधराम जगत पुष्पेन्द्र जगत सरपंच पावक धु्रव प्रकाश मरकाम रवि सिंह तवर आदि ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया है।