विधायक धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला हवाई समिति के सदस्यों के सीएम से मिले।

विधायक धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री को कहा हम भी समिति के सदस्य बिलासपुर एयरपोर्ट पर आपका ध्यान जरूरी

बिलासपुर  जुलाई हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने कल देर शाम विधानसभा में विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर और सुशांत शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री  विष्णु देव सहाय से भी मुलाकात करने में सफलता पाई।

इस मुलाकात की खास बात यह रही की विधायक जो धर्मजीत सिंह ठाकुर और सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री को कहा कि बिलासपुर की जनता समिति के साथ है और वह दोनों भी इस समिति के सदस्य हैं।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को बताया गया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे और टर्मिनल भवन विस्तार के बिना बिलासपुर में हवाई सुविधा का विस्तार नहीं हो सकता। जापान में बताया गया कि देश में चलने वाले 800 विमान में से 700 विमान ऐसे हैं जो बिलासपुर में उत्तर ही नहीं सकते क्योंकि यह रनवे की लंबाई केवल 1500 मीटर है। रनवे की लंबाई 2200 मी करने के लिए भूमि उपलब्ध है और केवल फंड की आवश्यकता है। इसी के साथ एक नया टर्मिनल भवन जो काम से कम 300 यात्रियों की क्षमता वाला हो वह आवश्यक है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  को यह भी बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट की रनवे की लंबाई अंबिकापुर और जगदलपुर से भी कम है और यहां पर छोटे विमान भी गर्मी के समय पूरे सवारी लेकर नहीं उतर पाए। बोइंग और और बस विमान के उतरने के लिए कम से कम 2200 मी का रनवे आवश्यक है और टर्मिनल भवन भी अत्यंत छोटा है

मुख्यमंत्री  ने गंभीरता से इन बातों को सुनकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है

विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर और सुशांत शुक्ला के साथ हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में सर्व  महेश दुबे टाटा समीर अहमद बबला आशुतोष शर्मा शैलेंद्र और उर्मालिया शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
नक्सलवाद को संरक्षण देने वाली कांग्रेस का असली चेहरा एक…
Cresta Posts Box by CP