बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग के भर्ती में हुई गड़बड़ी:अटल श्रीवास्तव।

 फीडिंग डिमांसट्रेटर पद के लिए प्राप्त हुए 103 आवेदन 98 आवेदन किया गया 98 निरस्त।

बिलासपुर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में बिलासपुर के स्वास्थ्य विभाग में हुए बिलासपुर में हुए संविदा भर्ती को लेकर प्रश्न उठाया विधायक ने प्रश्न के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया कि बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत फीडिंग डिमांसट्रेटर के कुल कितने पद स्वीकृत थे और उन पदों के भर्ती हेतु कुल कितने आवेदन प्राप्त हुए उन आवेदनों में कुल कितने आवेदन निरस्त किए गए और किन कारणों से निरस्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल लिखित में जवाब जवाब दिया कि एनआरसी के तहत फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर के तीन पद हेतु 103 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 98 आवेदन में आवेदको द्वारा शैक्षणिक योग्यता के प्राप्त अंक ऑनलाइन फार्म में नहीं भरने के कारण निरस्त किया गया है ।अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह फॉर्म ऑनलाइन भरा गया था और ऑनलाइन आवेदन में जब तक समस्त आवश्यक कालम को पूर्ण रूप से भरा नहीं जाता है तब तक तक आवेदन पूर्ण नहीं होता है और ये संभव नहीं है कि 98 आवेदकों के द्वारा शैक्षणिक योग्यता का अंक ऑनलाइन आवेदन में नहीं भरा गया हो। अटल श्रीवास्तव ने संदेह व्यक्त किया कि स्वास्थ्य विभाग में अनिमियता कर चहेतों को फायदा दिलाने हेतु आवेदनों को निरस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
🔹 रतनपुर पुलिस द्वारा रतनपुर-कोटा मार्ग में लुटपाट करने वाले…
Cresta Posts Box by CP