छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में नितेश, नानेश और ज्ञान साहू की नई नियुक्तियाँ घोषित।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू की अनुशंसा पर प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंशिकांत साहू ने युवा प्रकोष्ठ की नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

जारी सूची के अनुसार नितेश साहू को प्रदेश सलाहकार, नानेश साहू को प्रदेश संगठन सचिव तथा ज्ञान साहू को प्रदेश संगठन सचिव के दायित्व से नवाज़ा गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे माता कर्मा, माता राजिम, दानवीर भामाशाह एवं सत्यनारायण बाबा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज की एकता, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *