बिलासपुर,राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने रैली निकाली कांग्रेस भवन से देवकीनंदन चौक तक पदयात्रा की ,रैली जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा महेंद्र गंगोत्री समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे,, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि लोगो ने अपनी भवन अपने अराध्य को भेट की और भक्तों की आस्था चोरी हो गई , अभी तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है , राम राम करके सत्ता मेआई भाजपा ने राम मंदिर से चढ़ावा चोरी करवा दिए और अभी तक दोषियों को सजा नहीं मिली है इससे भक्तों की भावना आहत हुई है। ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि राम का चढ़ावा चोरी करने वालों को भगवान तो सजा देगा लेकिन न्यायपालिक कोभी दोषियों को सजा देना चाहिए ताकि फिर कोई मंदिर का चढ़ावा चोरी करने की हिम्मत न करे , भाजपा लाखों करोड़ों भक्तों की आस्था को चोट पहुंचाई है । प्रदर्शन में विजय केशरवानी, विजय पांडे, राजेंद्र शुक्ला, जावेद मेमन,रामा बघेल,लक्ष्मी साहू,महिला कांग्रेस की स्वर्णा शुक्ला, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतश सहित कांग्रेसी मौजूद थे।